मिर्जापुर: नवरात्र के प्रथम दिन कोन-चील्ह में विशाल भंडारे का शुभारंभ
मिर्जापुर: नवरात्र के प्रथम दिन कोन-चील्ह में विशाल भंडारे का शुभारंभ
मिर्जापुर जनपद के कोन-चील्ह क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह व समाजसेवी अनिल सिंह द्वारा आयोजित इस नव दिवसीय भंडारे का उद्घाटन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधिवत किया।
उद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह भंडारा पूरे नौ दिनों तक लगातार चलेगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
खबर: अनिल कुमार