गुरुवार, 19 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*
*गुरुवार, 19 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*
🔶इजराइल का टारगेट किलिंग आपरेशनः 48 घंटे में ईरान के तीसरे बड़े नेता की हत्या, इंटेलिजेंस मंत्री भी मार डाला
🔶पूर्व भारतीय राजनयिक का बयानः लंबी चलेगी जंग.. ईरान की ताकत से दुनिया हैरान, अमेरिका-इजराइल भी नहीं तोड़ पाए तेहरान !
🔶ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
🔶 खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की:राज्यसभा में PM हंसे; देवगौड़ा का जवाब- मेरी जबरन शादी कराई, कांग्रेस से थी 'जबरदस्ती की शादी', तभी हुआ 'तलाक
🔶सीएम योगी के सख्त संदेश, त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
🔶सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक: ईरान के हमले से दहला रियाद, चार घायल; कतर में हुई बमबारी में गैस संयंत्र को भारी नुकसान
🔶20 साल बाद बिहार का नया CM तय! नीतीश के बाद ‘सम्राट युग’ की तैयारी, मंत्री ने भी किया कंफर्म
🔶हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक: पुरुष शर्ट-पैंट पहनकर आ सकेंगे; महिलाओं के लिए साड़ी व सलवार-सूट तय
🔶सीरिया-लीबिया जंग में शामिल रहा US नागरिक भारत में गिरफ्तार: NIA ने 6 यूक्रेनी भी पकड़े; आरोप- ये म्यांमार में विद्रोहियों को सपोर्ट कर रहे थे
🔶ओडिशा अस्पताल अग्निकांड- CM ने 4 अधिकारियों को निलंबित किया: BJD ने दिखावा बताया; सरकारी अस्पताल में आग लगने से मौतों की संख्या 12 हुई
🔶समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े ! देखता रह गया ड्रैगन
🔶'भारत ने पड़ोसियों से कहा-तेल ज्यादा होगा तभी देंगे', आ रही थी भारी डिमांड
🔶पाकिस्तान का न्यूक्लियर पावर खतरा, ट्रंप की Intel चीफ गबार्ड का अगला टारगेट पाकिस्तान
🔶पूर्ण बहुमत वाली सरकारों के दौर से भी आगे निकली भाजपा, राज्यसभा में 140 पार NDA
🔶असम: चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफ़ा, भाजपा में शामिल हुए
🔶होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत: सऊदी अरब ने खोला तेल का 'बैक डोर', लाल सागर से आ रहे विशाल टैंकर!
🔶राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी, देवगौड़ा, खड़गे, पवार से सीखना चाहिए
🔶दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल
🔶6th जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट में शामिल होने की तैयारी में भारत, यूरोप के दो ग्रुप्स में किसी एक के साथ जुड़ सकता है
🔶राजस्थान में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी: नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई
🔶बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा
🔶राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
🔷'खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी': पीवी सिंधू की युवा खिलाड़ियों को सलाह, कहा- आप पूरी जिंदगी खेलते नहीं रह सकते