logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिन्दू नववर्ष पर हिन्दू महासम्मेलन आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर जनपद के ग्राम पंचायत मकनपुर में हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में धार्मिक व सांस्कृतिक उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल रहे। उन्होंने भारत माता एवं विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों के स्वागत में स्वर्गीय नन्दकली देवी मेमोरियल हाईस्कूल मकनपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विजयीपुर ब्लॉक के किशनपुर गांव निवासी मयंक अग्रवाल की पुत्री आर्या अग्रवाल विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महज 4 वर्ष 4 माह की आयु में आर्या को श्रीमद्भागवत पुराण के लगभग 400 श्लोक तथा शिव तांडव के 4 श्लोक कंठस्थ हैं, जिसे सुनकर उपस्थित लोगों ने उसकी प्रतिभा की सराहना की।
सभा को संबोधित करते हुए सुरेश महेश्वरी (मध्य प्रदेश) ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए समाज में आपसी सहयोग और समरसता जरूरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने भी सामाजिक जागरूकता और एकजुटता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अमित तिवारी उर्फ चिक्कू, आशीष मिश्रा, पूर्व भिटौरा ब्लॉक प्रमुख लल्ली सिंह, बब्लू मिश्रा, महेंद्र सिंह लोधी, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, राकेश मौर्य, रितिक पाल, नफीस अहमद, सुधांशु पाल (मंडल अध्यक्ष), बच्चा तिवारी (विधानसभा अध्यक्ष), ज्ञाना पासवान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का समापन नववर्ष की शुभकामनाओं और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया।

9
1149 views

Comment