logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाटापारा मे भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक, रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया....

भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक, रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भाटापारा -श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंच बाल्याती दिगंबर जैन मंदिर के तत्वाधान में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। प्रातः काल मंदिर जी में भगवान का मंगल अभिषेक, शांति धारा संपन्न की गई।अभिषेक के पश्चात श्री जी की प्रतिमा रथ में विराजमान की गई। बाल ब्रह्मचारी दीपक भैया जी अमरकंटक ,ज्योतिषाचार्य वास्तुविद श्री भरत शास्त्री जी इंदौर के मंगल सानिध्य में मंत्राचार के साथ भगवान को रथ में विराजमान किया गया। उसके पश्चात रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथ यात्रा मंडी रोड ,सती मंदिर ,सदर बाजार ,गोविंद चौक रामसप्ताह चौक,जय स्तंभ चौक होते ,हुए मंदिर जी में सानंद संपन्न हुई ।
*भाटापारा नगर की 32 समाज के द्वारा भगवान के रथ की अगवानी की गई एवं पूजा की गई*
वर्ष में एक बार निकाला जाता है रथ
*कर्नाटक में निर्मित 27 फीट ऊंचा सागौन लकड़ी का बना हुआ नक्काशीकारी रथ वर्ष में एक बार आदिनाथ जयंती के दिन निकाला जाता है, नगर भ्रमण के पश्चात पुनः रख दिया जाता है।*

*भाटापारा को धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है वर्ष में एक दिन रथ यात्रा निकाली जाती है, इसमें प्रमुख रूप से सिख समाज ,अग्रवाल समाज, सतनाम समाज, झूलेलाल मंदिर कमेटी , पूज्य सिंधी पंचायत, श्री दादी मंदिर कमेटी ,यादव समाज ,पटेल समाज ,साहू समाज ,वर्मा समाज, ठाकुर समाज ,आदि गौड़ ब्राह्मण समाज , माहेश्वरी समाज,चेंबर ऑफ कॉमर्स ,मुस्लिम समाज, बोहरा समाज ,देवांगन समाज, गुप्ता समाज, केशरवानी समाज ,वैष्णव समाज ,छत्तीसगढ़ी अग्रवाल दाऊ समाज, पेंशनधारी शिक्षक संघ ,वर्मा समाज,मानिकपुरी समाज, गुरुकुल के संचालक श्री राम रतन जी मूंदड़ा के द्वारा पुष्प वर्षा की गई ,श्वेतांबर श्री संघ के जे के ज्वैलर्स श्री शांतिलाल ललवानी जी के द्वारा रंग गुलाल की होली खेली गई ,आदि अनेक समाजों के द्वारा रथ की अगवानी पूजा का कार्य संपन्न किया गया।*

अयोध्या से आया भगवान का चरण
*भगवान की जन्म भूमि अयोध्या से भगवान के तांबे के चरण प्राप्त हुए थे, जिन्हें सभी समाज प्रमुख को बाल ब्रह्मचारी दीपक भैया अमरकंटक के माध्यम से प्रदान किए गए ,एवं सभी को रत्न एवं तांबे की अंगूठी भी प्रदान की गई।*

रथ समाप्ति के पश्चात मंदिर में हुआ मस्तकाभिषेक
*रथ यात्रा संपन्न होने के पश्चात आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूल नायक भगवान आदिनाथ जी का महामस्तका अभिषेक आनंद से संपन्न किया गया। जिसमें बाहर से आए हुए भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान का मस्तका अभिषेक संपन्न किया।*

*छत्तीसगढ़ जैन समाज के प्रमुख लोगों का किया गया सम्मान*
*प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज एवं आदिनाथ मंदिर कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ में सामाजिक रचनात्मक धार्मिक कार्यों में विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया गया इस वर्ष*
*आचार्य भगवान श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में नयापारा राजिम एवं बलौदा बाजार में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ था,आदिनाथ मंदिर एवं छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा मंदिर कमेटी, निर्माण कमेटी ,सभी को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अश्वनी शर्मा जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग एडवाइजरी पैनल के सदस्य प्रकाश मोदी जी मंदिर संरक्षक नवीन गदिया जी श्री सुशील जैन जी नैला थे.*

मंदिर कमेटी के द्वारा समस्त समाज एवं सभी समाज के प्रमुख के प्रसाद भोजन की व्यवस्था रखी गई थी कार्यक्रम में बलौदा बाजार, नयापारा राजिम, अकलतरा , नैला ,रायगढ़ ,रायपुर ,भिलाई दुर्ग ,डोंगरगांव के पदाधिकारी ने सहभागिता दर्ज की ।

*भाटापारा नगर पालिका के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लिया मंगल आशीर्वाद*
भाटापारा नगर पालिका के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी ने सदर बाजार जैन मंदिर के पास पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की एवं बाल ब्रह्मचारी दीपक भैया जी,भरत शास्त्री जी इंदौर से आशीर्वाद प्राप्त कर अयोध्या से आए हुए भगवान के चरण प्राप्त किया एवं नगर विकास की भावना भाकर मंगल आशीर्वाद प्राप्तकिया ।

*भाटापारा नगर के विधायक इंद्र साव ने लिया मंगलआशीर्वाद*
भाटापारा नगर के विधायक इंद्र साव ने आज अपने साथियों के साथ जय हिंद होटल के पास भगवान एवं रथ की पूजा अर्चना की और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ,अयोध्या से आए हुए भगवान के चरण वास्तुविद ज्योतिषाचार्य भरत जी शास्त्री से प्राप्त किया।
*सी आई डी,सी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल रथ यात्रा में शामिल हुए*
सी आई डी सी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल रायपुर से पधारे एवं रथ में भगवान की पूजा अर्चना की पूजा अर्चना के पश्चात मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के द्वारा उनका पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।राजीव अग्रवाल जी ने कहा कि आज मैं धन्य हो गया मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं जगन्नाथ पुरी के रथ को खींच करके आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं।
रात्रि में मंदिर की में भगवान की मंगल आरती संपन्न की गई उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मोदी के द्वारा प्रदान की गई।

21
8132 views

Comment