logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन दिवसीय ‘लोक कला उत्सव’ का दूसरा दिन , देशभर की सांस्कृतिक विविधता ने जमाया रंग

खानपुर कलां, 19 मार्च।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में चल रहे तीन दिवसीय “लोक कला उत्सव” में आज दूसरे दिन भी सांस्कृतिक विविधता ने रंग जमा दिया। ।संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से धर्म पुत्र कला मंच एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और विभिन्न राज्यों की लोक परंपराओं से परिचित कराना है

मार्ग दर्शक संस्कार भारती हरियाणा प्रान्त प्रो.शुचिस्मिता ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं के समग्र विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी न किसी सांस्कृतिक विधा में भाग अवश्य लेना चाहिए। सांस्कृतिक विधा न केवल आपके कौशल को निखारती है अपितु एक अनुशासनात्मक व जिम्मेदार नागरिक भी बनाता ही। उन्होंने कहा कि आज भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में मिनी भारत की झलक देखने को मिल रही है। प्रो शुचिस्मिता ने गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दी।

धर्म पुत्र कला मंच के अध्यक्ष मनोज जाले ने बताया कि कल से शुरू हुए इस उत्सव में विभिन राज्यों के कलाकारों ने जिस तैयारी के साथ महिला विश्वविद्यालय में प्रस्तुति दी है निश्चित ही यहाँ पढ़ने वाली छात्राएं बहुत कुछ सिख सकती है। जाले ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति का जुड़ाव एक अनूठा संगम होता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी राज्यों की टीमों ने आज एक अलग अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी । जिसमें पंजाब का गिद्धा, महाराष्ट्र का कोली नृत्य, उत्तर प्रदेश की पूर्वी शैली, असम का बागू रम्भा, राजस्थान का घूमर तथा हरियाणा का फाग नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त पटियाला की गायिका गुरलीन कौर द्वारा प्रस्तुत फोक बैंड ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर संस्कार भारती हरियाणा प्रांत से जुड़े अतिथियों जिसमें प्रांत महामंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष राकेश गंगाना, नागेंद्र शर्मा इकाई मंत्री अम्बाला संस्कार भारती एवं विक्रम सैनी सचिव गोहाना इकाई संस्कार भारती को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. श्वेता सिंह, सह-छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. जगदीप सिंगला, डॉ. इशानी, डॉ. मोनिका कार्यक्रम कोर्डिनेटर अमन कुमार व सैम भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

फोटो कैप्शन :- 01 मार्ग दर्शक संस्कार भारती हरियाणा प्रान्त प्रो.शुचिस्मिता छात्राओं को सम्बोधित करते हुए।

02& 03 कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

04 कलाकार व अतिथि।

1
689 views

Comment