डी सी पी सेंट्रल ने किया काकादेव थाने का निरीक्षण
कानपुर नगर - पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना काकादेव का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना स्तर पर व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं का अवलोकन किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, समग्र व्यवस्था, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा पुलिस बैरक की स्थिति एवं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं।
आगंतुक कक्ष में बैठने की व्यवस्था, जनसुनवाई की प्रक्रिया, आमजन से व्यवहार तथा महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, शिकायतों के निस्तारण एवं संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण।
मालखाना एवं जब्त सामान के रख-रखाव की स्थिति, थाना अभिलेखों, रजिस्टरों, कम्प्यूटर कक्ष/ऑनलाइन कार्य की स्थिति तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था शस्त्रागार में रखे शस्त्र व कारतूस, दंगा-रोधी उपकरणों एवं दस्ता की तैयारियां, साथ ही लंबित प्रार्थना-पत्रों, विवेचनाओं, गश्त व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यवाहियों की समीक्षा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा थाना कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
खास रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश