logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक ला

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही
दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया
करोड़ों के अवैध कबाड़ नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई
बिना दस्तावेज स्क्रैप परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई, लगातार जारी अभियान
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध कबाड़ नेटवर्क पर निरंतर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही
19 मार्च, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्क्रैप के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। कार्रवाई के क्रम में 17 मार्च को ओडिशा पासिंग ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 में लोड 22.75 टन अवैध स्क्रैप आरोपित राजेश यादव पिता गयाप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नसरतपुर थाना धनर्वा जिला पटना (बिहार) से जब्त कर आरोपित पर वैधानिक कार्रवाई की गई थी।
अग्रोहा प्लांट के पास खड़े ट्रक पर रेड, 25.660 टन अवैध स्क्रैप जब्त
वहीं कल 18 मार्च को पहली कार्रवाई में पूंजीपथरा पुलिस ने अग्रोहा प्लांट के पास की, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रोहा प्लांट के पास ट्रक क्रमांक OD15G-2795 में अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड कर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई, जहां चालक उपन्यास कुमार (20 वर्ष) निवासी भोजपुर (बिहार) मिला, जो स्क्रैप के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह के आधार पर ट्रक में लोड 25.660 टन स्क्रैप (कीमत लगभग 8,46,780 रुपये) जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया। कार्�

10
892 views

Comment