logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रुपैडिहा बॉर्डर पर मानव तस्करी का प्रयास नाकाम, नाबालिग नेपाली लड़की रेस्क्यू

रुपैडिहा/बहराइच, 19 मार्च 2026: भारत-नेपाल सीमा पर रुपैडिहा चेक पोस्ट पर 18 मार्च की रात सतर्क BIT टीम और AHTU ने एक संभावित मानव तस्करी को रोक लिया।
17 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की स्वास्तिका टुप्पा (मकवानपुर निवासी) को सुरक्षित बचाया गया, जबकि 16 वर्षीय संदिग्ध युवक प्रेम घर्ती (रुकुम निवासी) को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों का संपर्क 6 महीने पहले टिकटॉक से हुआ था। लड़की एक सप्ताह पहले घर से भागी थी और युवक उसे हिमाचल प्रदेश के मंडी ले जा रहा था। बयानों में विरोधाभास और परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट से मामला तस्करी का पुष्ट हुआ।
लड़की को नेपाल के NGO 'शांतिपूर्ण स्थापना गृह' सौंपा गया। प्रशासन ने सीमा पर सतर्कता बढ़ाई है और तस्करी रोधी अभियान जारी रखने का ऐलान किया।

2
3327 views

Comment