राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में मनाया गया नवसंवत्सर-2083 पर्व
(खेतड़ी) आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, खेतड़ी में नवसंवत्सर-2083 का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर, महाविद्यालय आचार्यों का तिलक लगाकर, मौली बांधकर तथा मिश्री से मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत किया गया एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इकाई सचिव डॉ. बेगराज कुमावत ने सभी को नव संवत्सर-2083 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि आज सायंकाल अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं, सजावट करें, रंगोली बनाएं और इस पावन अवसर को धूमधाम से मनाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।