मथुरा मे बेरिया वाली मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, हाफिज सारिक का हुआ सम्मान
मथुरा, 18 मार्च 2026। पवित्र रमजान माह के दौरान शहर की बेरिया वाली मस्जिद में आयोजित तरावीह नमाज बुधवार को मुकम्मल हो गई। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुरान-ए-पाक की तिलावत मुकम्मल कराने वाले हाफिज सारिक (जवाहर वाले) का विशेष सम्मान किया गया।
पूरे रमजान माह में हाफिज सारिक ने खूबसूरत अंदाज में तरावीह की नमाज अदा कराई, जिससे नमाजियों में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। तरावीह मुकम्मल होने पर मस्जिद कमेटी व स्थानीय लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।
इस मौके पर मस्जिद के सेक्रेटरी आशिकीन कुरैशी, हाफिज हसनैन, हाफिज इसाक, जमालू नेताजी (पीस कमेटी सदस्य), हाजी साबिर (सांवरिया मछली मंडी), रज्जू कुरैशी (समाजसेवी), फरदीन कुरैशी (कोसी वाले) और असलम कुरैशी (शेरगढ़िया) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करते हैं।
अंत में सभी ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की।