logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया: छात्रवृत्ति और मोबाइल वितरण में देरी पर बिफरे छात्र, 'बलिया बंद' और 'छात्र कर्फ्यू' की दी चेतावनी

संवाददाता- सादिक अहमद
बलिया। जनपद में छात्रवृत्ति और मोबाइल वितरण की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश गहराता जा रहा है। बुधवार को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहर के तीनों प्रमुख महाविद्यालयों के छात्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक टीडी कॉलेज (T.D. College) के प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आगामी सप्ताह से उग्र आंदोलन का शंखनाद किया गया।
प्रशासन ने वादाखिलाफी की: नागेंद्र बहादुर सिंह 'झुन्नू'
छात्रों को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय पर हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि सात दिनों के भीतर छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही प्राचार्यों से वार्ता कर मोबाइल वितरण की जानकारी साझा करने का वादा किया गया था। लेकिन अभी तक न तो किसी छात्र के खाते में धनराशि आई है और न ही मोबाइल को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा:
"अगर समय रहते हमारी मांगें पूरी नहीं हुई, तो अगले सप्ताह से आंदोलन तेज होगा। महाविद्यालयों पर पुतला दहन के साथ-साथ 'बलिया बंद' और 'छात्र कर्फ्यू' का आह्वान किया जाएगा।"

भ्रष्टाचार का आरोप और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी छात्रवृत्ति घोटाले की फिराक में हैं, जिसे छात्र समुदाय कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
बैठक के बाद, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पुनः जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा। छात्रों ने छात्रवृत्ति का 'करेंट स्टेटस' सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर आदित्य योगी, रितेश पांडेय, राकेश मोहन यादव, हैप्पी सिंह, विपुल राय, सीमा परिहार, आलेख यादव, ज्योति गुप्ता, आदित्य सिंह भुअर सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

1088 views

Comment
  • Abdul Rahim Javed Ahmed Shah

    Aslam alaikum,mujhe aap se baat karna tha ,kiya number mil sakta hai ,9930442993,9769760434(whatsapp)