logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंजीन्यूटी एक्सपो-2026 के दौरान यूनिवर्सिटी पॉडकास्ट का शुभारंभ

खानपुर कलां, 19 मार्च। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के स्वावलंबन केंद्र में इंजीन्यूटी एक्सपो-2026 का किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्वावलंबन केंद्र द्वारा एक नई पहल के तहत यूनिवर्सिटी पॉडकास्ट का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज के सहयोग से शुरू किया गया है । पॉडकास्ट का शुभारम्भ महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने किया । विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने इसे एक सामुदायिक मंच बताते हुए कहा कि यह केवल सुनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जुड़ने, सीखने और साथ मिलकर आगे बढ़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पॉडकास्ट का उद्देश्य पारंपरिक कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर विचारों, अनुभवों और कहानियों के माध्यम से सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। कुलपति ने कहा कि यह मंच छात्राओं , शिक्षकों और बाहरी विशेषज्ञों की आवाज़ को एक साथ लाकर ज्ञान के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बनेगा।पॉडकास्ट के माध्यम से शिक्षा, करियर, नवाचार, चुनौतियों और व्यक्तिगत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, उद्योग विशेषज्ञ, सफल पूर्व विद्यार्थी , उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही छात्राओं को भी अपने विचार और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।विवि स्वालंभ केंद्र की निदेशक प्रो अंशु भारद्वाज ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक जीवन के अनुभवों के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि छात्राएं पुस्तकों के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी विकसित कर सकें।फोटो कैप्शन :-  02 इंजीन्यूटी एक्सपो-2026 के दौरान यूनिवर्सिटी पॉडकास्ट का शुभारंभ करते कुलपति प्रो सुदेश व रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज के फाउंडर श्री अंशुल रुहिल

0
0 views
1 shares

Comment