logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंजीन्यूटी एक्सपो-2026 में छात्राओं के नवाचारों का जलवा, 42 टीमों ने लिया भाग

खानपुर कलां, 19 मार्च। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के स्वावलंबन केंद्र में इंजीन्यूटी एक्सपो-2026 का किया गया। यह कार्यक्रम रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज के सहयोग से ‘पिच प्वाइंट 4.0’ के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें नवाचार और उद्यमिता का उत्कृष्ट संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुलपति प्रो. सुदेश ने अपने संबोधन में छात्राओं को नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त मंच प्रदान करते हैं।विश्वविद्यालय स्वालंभ केंद्र की निदेशक प्रो अंशु भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 42 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 27 टीमों ने 17 मार्च को शॉर्टलिस्टिंग राउंड में हिस्सा लिया, जबकि 15 टीमों ने 18 मार्च को अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशेषज्ञों के रूप में रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज के फाउंडर श्री अंशुल रुहिल , आई एम एस आर , महर्षि दयानन्द रोहतक से प्रो. सीमा दहिया तथा रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज के आर्टिफीसियल आर्किटेक्ट श्री अमित परमार उपस्थित रहे, उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनमें “फ्रॉम प्लेट तो पॉलीमर ", हरियाणा सारथी, ए आई स्किन डिसीसेस अर्ली डिटेक्शन , स्किन केयर एंड ट्रीटमेंट तथा युवा बोध और कॉम स्क्राइब जैसे विषय विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।परिणामों में ““फ्रॉम प्लेट टू पॉलीमर " और "हरियाणा सारथी,   प्रोजेक्ट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ए आई स्किन डिसीसेस अर्ली डिटेक्शन और स्किन केयर एंड ट्रीटमेंट को द्वितीय स्थान मिला। युवा बोध और कॉम स्क्राइब को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की शोध छात्रा निकिता तथा कंप्यूटर विभाग की छात्रा राशि ने किया। इस अवसर पर प्रो. बीनू तंवर, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दिनेश कुमार और प्रो. जगदीप सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन :-01 प्रतिभागियों को सम्बोधित करते कुलपति प्रो सुदेश। 

1
0 views

Comment