मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में कानून-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक ,,
मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में कानून-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हों, माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति, सुरक्षा और अनुशासन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए- किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए। अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं होती; हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने तथा लाउडस्पीकर, बाइक स्टंटबाजी व अन्य अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रहे, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
रिपोर्टर राहुल कश्यप बदायूं उत्तर प्रदेश