logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत: शाहबाद में राणा शुगर मिल के पास हादसा,

कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत: शाहबाद में राणा शुगर मिल के पास हादसा, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजा शाहबाद में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल के पास हुई।जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी अर्टिगा ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही थाना शाहबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।ऊपर मृतक दंपति थाना क्षेत्र के भीतर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

पुष्पेंद्र यादव की न्यूज़

7
701 views

Comment