सनातन हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल की शुभकामनाएं
पलामू - सनातन हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर मेदिनीनगर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक (छ: मुहान) पर राष्ट्रीय सेवा मंच द्वारा आयोजित चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव सह भगवान भास्कर की दिव्य आरती कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भव्य कार्यक्रम का शानदार एवं सफल आयोजन के लिए छोटे भाई प्रियरंजन पाठक जी एवं राष्ट्रीय सेवा मंच के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार। आप सबों को हिन्दू नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई। यह नववर्ष आप सबों के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव एवं मंगल प्रदान करें।