logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुजरात राज्य के सूरत शहर स्थित ठगी करने वाले कपड़ा व्यापारी के प्रति सावधान रहें!

गुजरात राज्य के सूरत शहर स्थित ठगी करने वाले कपड़ा व्यापारी के प्रति सावधान रहें!

केंदुझर (उडिशा): 19/03, गुजरात राज्य के सूरत शहर स्थित कपड़ा व्यापारी भगीरथ सिंह उर्फ राजू, आयु 50 वर्ष से अधिक। इस व्यापारी के प्रति सावधान होकर कारोबार करना उचित है। इस कपड़ा व्यापारी भगीरथ सिंह उर्फ राजू विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो वार्ता का प्रचार करके लोगों को प्रलोभित करके ठगी करने की सूचना मिली है। ऐसे ठगी करने वाले व्यक्ति तथा व्यापारी के साथ किसी भी प्रकार का पैसा देने से पूर्व सावधान होकर कारोबार करना उचित है। नहीं तो पैसा देने के बाद भगीरथ सिंह उर्फ राजू विभिन्न प्रकार के बहाने करना आरंभ कर देगा साथ ही वस्तु नहीं देगा, इसी के साथ लिए हुए पैसा भी वापस करने के बहाने बनाकर ठगी करने की जानकारी मिली है।लोगों को प्रलोभित करने के लिए विभिन्न प्रकार की बड़ी-बड़ी बातें करता हुआ, महापुरुषों जैसे प्रवचन देकर ठगी करने की सूचना मिली है। इस ठगी करने वाले कपड़ा व्यापारी भगीरथ सिंह उर्फ राजू के विरुद्ध ओडिशा राज्य के केंदुझर जिला टाउन थाने में ठगी करने का लिखित अभियोग दाखिल कराया गया है। यदि किसी व्यक्ति विशेष को उक्त ठगी व्यापारी भगीरथ सिंह उर्फ राजू संबंध में सूचना प्राप्त होती है, तो केंदुझर जिला टाउन थाने को सूचना देना उचित है। यदि कोई व्यक्ति विशेष उक्त ठग व्यापारी द्वारा ठगी का शिकार हुए हैं, तो तुरंत नजदीकी क्षेत्र थाने जाकर भगीरथ सिंह उर्फ राजू के विरुद्ध ठगी का शिकार हुए होने का लिखित अभियोग दाखिल करें। जनसाधारण को सचेत करने एवं भगीरथ सिंह उर्फ राजू के विरुद्ध कानून अनुसार कार्रवाई करने के लिए यह सूचना प्रकाशित किया गया है।

खंडाधार न्यूज़।

12
6401 views

Comment