हरियाणा के यमुनानगर से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है
हरियाणा के यमुनानगर से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसने शिक्षा के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. यहां के एक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक ने सात छात्राओं के साथ बैड टच और अश्लील हरकतें कीं. परीक्षा खत्म होते ही डरी-सहमी छात्राओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया. पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों ने कहा कि हम अपनी बेटियों को विश्वास के साथ स्कूल भेजते हैं कि वहां वे सुरक्षित हैं. अगर स्कूल के अंदर परीक्षा देते समय भी हमारी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं तो हम उन्हें कहां भेजें. उस टीचर ने एक नहीं सात लड़कियों के साथ बदतमीजी की है. हमें इंसाफ चाहिए और इस दरिंदे को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे.
#Haryana #Yamunanagar #BoardExams #HindiNews #KGNEXPRESSNews
--------------