इगलास में भक्तों का उमड़ा जन शैलाब भवानी को चढ़ाया जल ।
अलीगढ़ के इगलास कस्बे में स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ हो गया है। पहले दिन से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु मां को जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पथवारी मंदिर की विशेष मान्यता के कारण दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं । बताया कि प्रतिदिन माता रानी के विभिन्न रूपों के दर्शन कराए जाते हैं और नवरात्रि के अंतिम दिन काली रूप भी निकाला जाता है व शोभा यात्रा दौरान अनेकों प्रकार की झलकियां भी देखने को मिलती है माता रानी का ये त्यौहार बड़ी हर्ष के साथ अभी भक्त जन मिलकर मनाते है ।
संवाददाता हेमंत वर्मा इगलास।