logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार एकता मंच की ओर से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया गया फल का वितरण


जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से बुधवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल खासमहल में मरीजों के बीज फल का वितरण किया गया. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कमलेश प्रसाद, डॉ शाहिद अनवर एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ ठाकुर मौजूद रहे. अस्पताल उपाधीक्षक ने पत्रकार संगठन की ओर से फल वितरण कार्य की सराहना की. साथ ही कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से अन्य संस्थाओं को भी सीख लेनी चाहिए. वहीं रवींद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. इस पेशे से जुड़े लोग समाजसेवा में भी सक्रिय हैं. जिसकी मिशाल पत्रकार एकता मंच है. फल वितरण कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे जनहित के कार्य से दसरी संस्थाओं को भी सीख लेने की जरूरत है. मौके पर मुख्य ट्रस्टी सह संरक्षक अनिमेष अंबष्ट ने कहा कि पत्रकार एकता मंच पत्रकार कल्याण के साथ-साथ समाज कल्याण के दिशा में सक्रिय रुप से कार्य कर रहा है. वहीं महासचिव सुनील पांडेय ने कहा कि समाज का अभिन्न अंग होने के कारण पत्रकारों के द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन काबिले तारीफ है. वही संरक्षक गोविदा पति ने कहा कि समाज कल्याण एवं समाज के वंचित लोगो की सेवा करना पूऩ्य का काम है.
कार्यक्रम में राजेश ठाकुर, मो शहजादा खान, बृजकिशोर ठाकुर, मो. शहजाद, प्रशांत सिंह अभिजीत, लक्ष्मण कुमार, बिजय कुमार चंद्रवंशी आलोक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे.

9
414 views

Comment