खबर जयपुर की
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले को लेकर रही। दूसरी बड़ी खबर में MP के इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जलने को लेकर रही। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह अयोध्या और मथुरा जाएंगी।
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
📍 जयपुर+1 की बड़ी खबरें
राजस्थान के 3 जिलों में आंधी-बारिश, सीकर में ओले गिरे : चूरू के 2 गांवों में बिजली गिरी, 1 की मौत, 3 घायल; 2 दिन बरसात-ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर के 679 गांवों में निर्माण पर रोक : हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- किस आधार पर JDA सीमा में शामिल किया