logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाज़ियाबाद में बड़ा हादसा: आचार्य प्रमोद कृष्णम सीढ़ियों से गिरकर घायल, सर्जरी हुई।


गाज़ियाबाद में बड़ा हादसा: आचार्य प्रमोद कृष्णम सीढ़ियों से गिरकर घायल, सर्जरी हुई

गाज़ियाबाद न्यूज।
गाज़ियाबाद में एक बड़े हादसे में प्रसिद्ध धार्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से पहले कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसलने से वे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उन्हें नज़दीकी यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए आपातकालीन सर्जरी की। चिकित्सकों के मुताबिक उनके सिर में लगभग 2.5 इंच गहरा घाव था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से स्थिति अब नियंत्रण में है।

सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सफल रही और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

इस घटना की खबर फैलते ही उनके समर्थकों और अनुयायियों में चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

आइमा मीडिया न्यूज

1
0 views

Comment