नवरात्रि और ईद पर धार्मिक स्थलों पर चकाचक होगी सफाई और पेयजल व्यवस्था
चेयरमैन चौ.अब्दुल नईम ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
करहल lआगामी नवरात्रि और ईद को लेकर नगर पंचायत प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम ने प्रेस वार्ता में बताया कि सभी मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जायेगा । बुधवार को चेयरमैन ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल यादव समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l