रौद्र' विक्रम संवत् 2083 का प्रथम दिवस बृहस्पतिवार से होंगे चमत्कार
चंडीगढ़ बुधवार 19/03/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा--- कल बृहस्पतिवार
नूतन हर्ष वर्ष 2083 का श्रीगणेश सनातनियों में उत्साह उल्लास जगा, चंडीगढ़ बुधवार 19/03/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा--- कल बृहस्पतिवार यानि देवी देवताओ के गुरुदेव का वार से नूतन नववर्ष 2083 का श्री गणेश होगा.
कल की प्रतिपदा अर्थात वर्ष प्रतिपदा, हिन्दू कालगणना के अनुसार नववर्ष के प्रारम्भका शुभ मंगलकारी दिन है। इस वर्ष 19 मार्च को 'रौद्र' नामक विक्रम संवत् 2083 का प्रथम दिवस है। प्रत्येक संवत् वर्ष का एक विशेष नाम होना विक्रम संवत् की विशेषता है। 'सिद्धार्थ' नामक संवत् की विदाई के साथ ही जन-जन 'रौद्र' संवत् का स्वागत-अभिनंदन करेगा। अल्फा न्यूज इंडिया की ओर से विक्रमी संवत 2083 के शुभ आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं सहित मंगलकारी हो ll