logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में परिवहन विभाग का आतंक

राजस्थान में परिवहन विभाग का आतंक इन दोनों चरम सीमा पर है भजनलाल सरकार ने इन परिवहन अधिकारियों को खुली छूट दे रखी है कि जितना लूटना है लूट लो चाहे कोई गलती करे या ना करें लेकिन चालान जरूर करो।
करौली के भाजपा जिला मंत्री पुष्पेंद्र कुमार सैनी ने जब परिवहन विभाग की अवैध वसूली का विरोध किया तो परिवहन विभाग के अधिकारी और उनके गुंडो ने मिलकर मंत्री जी के हाथ पैर तोड़ दिए।
अगर मंत्री जी के साथ में ऐसी घटना हो सकती है तो समझो आम आदमी ट्रक ड्राइवर और मोटर मालिक के साथ में क्या घटनाएं होती होगी । आए दिन सोशल मीडिया पर हजारों वीडियो वायरल होते हैं लेकिन परिवहन विभाग और भाजपा सरकार उन पर कोई संज्ञान नहीं लेती है बल्कि देती है तो केवल आश्वासन।
आखिर इन परिवहन अधिकारियों के पीछे कार्यवाही क्यों नहीं होती है ।
सुनने में यह भी आता है कि परिवहन विभाग द्वारा की गई अवैध वसूली में विधायक और मंत्री की भी भागीदारी होती है
लेकिन यहां तो मंत्री जी के ही हाथ पैर तोड़ दिए।
राजस्थान में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे पूरे देश में भाजपा सरकार की किरकिरी हो रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा से निवेदन है कि ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करें।
CMO Rajasthan

10
166 views

Comment