logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

शासकीय हॉस्पीटल सीतापुर में रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जिला प्रशासन के विशेष आग्रह पर युवा कांग्रेस सीतापुर विधानसभा के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया, इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रक्तदान करना मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है, रक्तदान करने से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवन दान मिल सकता है तथा रक्तदान करने से इससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाजोपयोगी कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते है, प्रशासन के आग्रह पर युवा कांग्रेसियों ने अपनी रुचि दिखाई, इस पर जिले से आये स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा भी युवा कांग्रेसियों की जमकर सराहना की गई*इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आशीष गुप्ता मंटू, जिला महामंत्री युवा कांग्रेस राहुल गुप्ता, पार्षद अनमोल लकड़ा, राज्य उर्दू एकादमी बोर्ड के पूर्व सदस्य बदरुद्दीन इराकी, मिनहाज खान, मैनपाट युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण यादव, नरेंद्र यादव, जमुना यादव, शरद गुप्ता, दिलेश तिग्गा, क्षीतिज गुप्ता, एमानवेल एक्का, बॉबी वाधवा, अजय सोनी, साजिद खान, नरेंद्र गुप्ता, मनोज यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

12
709 views

Comment