logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलियापुर में शांति समिति की बैठक, ईद-रामनवमी सौहार्द से मनाने का आह्वान


बलियापुर (धनबाद):-बलियापुर थाना परिसर में ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी Satyajit Kumar ने कहा कि सभी लोग सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर अखाड़ा कमेटी के सदस्य निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। साथ ही अखाड़ा समितियों से अपील की गई कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी से बचें, जिससे किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों।

बैठक के अंत में सभी ने मिलकर ईद और रामनवमी को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

4
4177 views

Comment