logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला बदर अपराधी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप


नवग्रह टाइम्स शाहजहांपुर।
पुलिस ने बुधवार को एक जिला बदर घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, मारपीट करने और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के मुताबिक, चौक कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने 6 जनवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हुंडाल खेल निवासी सुमित गुप्ता उर्फ शादी लाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित गुप्ता के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय ने 10 अक्टूबर 2025 को उसे छह माह के लिए जिला बदर किया था और इस अवधि में जिले की सीमा में प्रवेश न करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद आरोपी बुधवार को बरेली-सीतापुर हाईवे पर घूमता मिला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में मौजूद था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है।

0
0 views

Comment