logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेन्टर फॉर साइट, कंकड़बाग (पटना) में ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत

पटना, 18 मार्च 2026: सेन्टर फॉर साइट, भारत के प्रमुख नेत्र अस्पताल नेटवर्क में से एक, ने अपने कंकड़बाग स्थित, पटना केंद्र में विशेष ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत की है। यह सेवाएं सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी और इनका नेतृत्व प्रसिद्ध कैटरेक्ट एवं ऑक्युलोप्लास्टी सर्जन, डॉ. पुष्कर (MBBS, DO, DNB) द्वारा किया जाएगा।

ऑक्युलोप्लास्टी नेत्र विज्ञान की एक विशेष शाखा है, जो पलकों, आंसू की नलियों, आंखों के आसपास की हड्डियों (ऑर्बिट) और चेहरे के आसपास के भागों से जुड़ी समस्याओं के जांच और उपचार से संबंधित है। इस सेवा की शुरुआत के साथ पटना और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को पलकों की समस्याओं, आंसू की नली में रुकावट, ऑर्बिटल रोगों तथा अन्य संबंधित स्थितियों के उन्नत उपचार की सुविधा विशेषज्ञ देखरेख में उपलब्ध होगी।

प्रो. डॉ. महिपाल एस. सचदेव, चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर, सेन्टर फॉर साइट की ये पहल क्षेत्र में विशेषीकृत नेत्र सेवाओं के विस्तार और उन्नत नेत्र उपचार तक पहुँच को बेहतर बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह शुरुआत कंकड़बाग केंद्र में समग्र नेत्र देखभाल सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सेन्टर फॉर साइट अपने मरीजों को व्यापक नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें कैटरेक्ट, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा, दृष्टि सुधार सर्जरी (LASIK), शिशु नेत्र विज्ञान, और अब ऑक्युलोप्लास्टी जैसी विशेष सेवाएं शामिल हैं। आधुनिक जांच तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ, सेन्टर फॉर साइट विश्वस्तरीय और सुलभ नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डॉ. पुष्कर ने कहा कि “कंकड़बाग केंद्र में ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत से क्षेत्र के मरीजों को जटिल नेत्र समस्याओं के लिए उन्नत और सुरक्षित उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। साथ ही साथ उन्होंने पाठकों को कहा, “आँखों को अनदेखा न करें - एक्सपर्ट नेत्र विशेषज्ञों पर करें भरोसा”

सेन्टर फॉर साइट के बारे में

सन् 1996 में स्थापित, सेन्टर फॉर साइट भारत के प्रमुख नेत्र अस्पताल नेटवर्क में से एक है, जिसके देशभर के 16 से अधिक राज्यों में 95 से अधिक केंद्र हैं और जो प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक मरीजों को सेवाएँ प्रदान करता है।

क्लिनिकल उत्कृष्टता और नैतिक चिकित्सा पद्धतियों के लिए प्रसिद्ध, यह समूह मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना, काला मोतिया, कॉर्निया और बाल नेत्र रोगों सहित व्यापक नेत्र सेवाएँ प्रदान करता है।
साथ ही, ऑप्टिकल और फार्मेसी सेवाओं के एकीकृत प्रावधान के माध्यम से सेन्टर फॉर साइट मरीजों को नेत्र देखभाल के लिए एक संपूर्ण, एक ही स्थान पर उपलब्ध समाधान प्रदान करता है।

9
545 views

Comment