यह वीडियो हमें एक गहरी सोच देने का काम करता है। आज की राजनीति में अक्सर देखा जाता है कि सदन हो या मंच, नेता एक-दूसरे को गलत साबित करने में ही लगे रहते
यह वीडियो हमें एक गहरी सोच देने का काम करता है। आज की राजनीति में अक्सर देखा जाता है कि सदन हो या मंच, नेता एक-दूसरे को गलत साबित करने में ही लगे रहते हैं। लेकिन जब बात देश की हो, देश की एकता की हो या हमारे विभिन्न धर्मों के पवित्र त्योहारों की हो, तब हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम मतभेद भुलाकर साथ खड़े हों।
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। यहां हर धर्म, हर culture और हर परंपरा का सम्मान किया जाता है। यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखा जाता है जहां “अनेकता में एकता” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारी पहचान है।
राजनीति अपनी जगह है, लेकिन देश और समाज उससे कहीं ऊपर हैं। अगर हम सब मिलकर हर धर्म और हर त्योहार का सम्मान करेंगे, तभी भारत की असली पहचान और मजबूती बनी रहेगी।
— डॉ. एम डी फिरोज आलम
Aleena Health Care, Naraini