logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छात्र नें किसानों के लिए टेक बजूका का अविष्कार किया है।

अटरू:18 मार्च 2025 को इंडसइंड बैंक,वॉटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट तथा लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आमापुरा गाँव (अटरू)में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर रतन सोनी, कार्यक्रम अधिकारी(अतिरिक्त जिला कार्यक्रम कार्यालय, बारां), मुख्य ब्लॉक अधिकारी कालू लाल मीणा, सत्यनारायण मीणा (राजकीय विद्यालय दिलोद हाथी), नरेंद्र (वॉटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट) एवं दीपक कुमार गौड़ (लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसान हंसराज नागर के यहां छात्रों महेश बैरवा, मोनू (सुमित), अनीश पारेता एवं अनीश बैरवा द्वारा “टेक बिजूका” परियोजना स्थापित की गई।
इस अवसर पर कालू लाल मीणा एवं रतन सोनी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपकरण किसान को खेत में रात्रि में खेत में जानवरों के द्वारा फसल को नुकसान करने से बचाता है। हर दस सैकेंड में इसमें लाईट जलती है और कुत्ते के भौंकते की आवाज आती है। यह उपकरण सोलर से चलता है तथा लाईट आने व जाने का संकेत किसान के मोबाइल पर देता है।
इस उपकरण का पेटेंट भी करवा दिया गया है।

5
969 views

Comment