logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर के सनौला स्थित भुडिया में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ, 300 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा

संवाददाता । अंग संदेश।

भागलपुर, सनौला (रिपोर्ट):
भागलपुर जिले के सनौला प्रखंड अंतर्गत ग्राम भुडिया में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका देवी संस्कृती पांडेय जी द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है।
यह धार्मिक आयोजन 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कथा के शुभारंभ के अवसर पर 13 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 300 कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा सनौला स्थित शिव शक्ति मंदिर तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः कथा स्थल भुडिया लौटे, जहां विधिवत कथा प्रारंभ हुई।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

(रिपोर्ट: ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंदजय भारत🇳🇪

15
356 views

Comment