logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-फितर से पहले पुलिस अलर्ट, ईदगाह का निरीक्षण*


शामली,कांधला, आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ नगर की ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण, मार्ग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को परखा तथा पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही धर्मगुरुओं से संवाद कर आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही अदा करें और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ईद के मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

10
413 views

Comment