logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल और जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने किया पिथौरागढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण I

पिथौरागढ़ से बड़ी खबर…

नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल और जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आज नगर के विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण की शुरुआत लिन्ठ्युडा खेल मैदान में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल से हुई, जहां जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चेंजिंग रूम, शौचालय, पार्किंग और मजबूत फेंसिंग जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अधूरा कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके बाद अधिकारियों ने लिन्ठ्युडा मैदान का निरीक्षण किया, जहां कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मेयर और जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि मैदान आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के क्रम में नेडा बस्ते वार्ड में प्रस्तावित रजत जयंती पार्क स्थल का भी जायजा लिया गया। मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि यह पार्क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पिथौरागढ़ को एक बड़ी सौगात है। लगभग 952 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क में पार्किंग, ओपन थियेटर, साइनेज और गजिबो जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके साथ ही तिलढुकरी क्षेत्र में जिले के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया गया। मेयर ने इसे पर्यावरण संरक्षण और ई-वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस दौरान नगर निगम के कई अधिकारी, पार्षद और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Kapil Bhatt (Vani news) 9690142398

2
100 views

Comment