logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य सरकार द्वारा मनोनयन पर रज्जन विश्वकर्मा का भव्य अभिनंदन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

लखनऊ/उन्नाव, 18 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत हैदराबाद, जनपद उन्नाव के पार्षद पद पर श्री रज्जन विश्वकर्मा के मनोनयन की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।

इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान देवपुरी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के सीएमडी श्री राम नरेश यादव ने श्री विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री रज्जन विश्वकर्मा का मनोनयन क्षेत्रीय विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव आचार्य डॉ अजय दीक्षित (एडवोकेट, हाईकोर्ट) ने भी श्री विश्वकर्मा को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि यह मनोनयन उनके सामाजिक कार्यों, संघर्षशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री विश्वकर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनहित की भावना से करेंगे।

कार्यक्रम में इंजीनियर सी. बी. वर्मा, सुरेंद्र कुमार, नीरज यादव, शैलेंद्र गौतम, हरि विश्वकर्मा, महेंद्र गौतम, अनुज कन्नौजिया राधे श्याम विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समर्थक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में श्री विश्वकर्मा के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के समग्र विकास की आशा व्यक्त की।

समारोह के अंत में श्री रज्जन विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे।

5
427 views

Comment