logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कार भारती’ का 15वां नववर्ष महोत्सव 24 मार्च को


शाहगंज, जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, शाहगंज द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर 15वां नववर्ष महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार, 24 मार्च 2026 को सायं 6 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका, श्री हनुमानगढ़ी (शाहगंज) में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी के रूप में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भइया’ का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
महोत्सव में बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार पंडित रविशंकर मिश्र एवं पंडित माता प्रसाद मिश्र अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। वहीं प्रसिद्ध कलाकार सीमा मौर्य एवं उनकी टीम (मथुरा) तथा क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर नववर्ष महोत्सव को सफल

0
158 views

Comment