logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस में बड़ी चोरी की वारदात: पांच घरों को बनाया निशाना, बेटी की शादी के पैसे भी ले उड़े चोर...

आमस से पत्रकार दीपक की रिपोर्ट :-
आमस थाना क्षेत्र के कोमलखाप गांव में बीती रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आ रही है। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि एक घर में बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जमा किए गए नगद पैसे और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे परिवार सदमे में है और घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच कर रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि “चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
फिलहाल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

4
602 views

Comment