logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी की मेधावी काव्या ने किया कमाल, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हासिल की पहली रैंक


अमेठी। जनपद के विकासखंड भादर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरगपुर की छात्रा काव्या मिश्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा-2026 में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काव्या ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि 100 में से 100 पूर्ण अंक प्राप्त कर ओवरऑल पहली रैंक (1) हासिल की है। प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हाल ही में जारी हुए परिणामों के अनुसार, काव्या ने मानसिक योग्यता, अंकगणित और भाषा, तीनों ही विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

सफलता का श्रेय अपनी इस शानदार सफलता पर काव्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने गुरुजनों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय नोनखार में कार्यरत शिक्षक सत्येंद्र द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें इस कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने में मदद मिली।

ग्रामीण प्रतिभा की मिसाल ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली काव्या की यह सफलता उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं।

6
58 views

Comment