logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत के महान् कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलराज सिंह जी सॉल्ट्री संस्थान के कैरियर सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीगंगानगर में पधारे।

**भारत के महान् कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलराज सिंह जी सॉल्ट्री संस्थान के कैरियर सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीगंगानगर में पधारे !*
*
श्रीगंगानगर: सोल्ट्री इंस्टीट्यूट और मान सरोवर वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विद्यार्थियों के लिए स्कोप और बेहतर शिक्षा के लिए भव्य कैरियर सेमिनार (बी जीनियस ऑफ फ्यूचर) सॉल्ट्री संस्थान प्रांगण में आयोजन करवाया गया ! इस कार्यक्रम में भारत के विख्यात और महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलराज सिंह जी पूर्व कुलपति SKNAU, जोबनेर, AU, जोधपुर मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री गंगानगर की धरा पर पधारे और कार्यक्रम बी जीनियस ऑफ फ्यूचर में विद्यार्थियों को संबोधित किया !। जिसमें भारत में कृषि शिक्षा कार्यक्षेत्र के साथ - साथ , प्राइवेट क्षेत्र, एफ पी ओ, कृषि व्यवसाय से लेकर विदेशों में भी अपार संभावनाओं पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया !
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजस्थान सरकार की कृषि अधिकारी डॉ. सुचित्रा जी, क्षेत्र के महान लेखक और शिक्षाविद सेवानिवृत प्रधानाचार्य, श्री मान मनीराम सेतिया, प्रख्यात शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह जी तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी श्री टी.पी. सिंह जी , उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आत्माराम जी तरड़ ने की। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तिव विशिष्ट अतिथियों के रुप में शामिल हुए !
क्षेत्र के वरिष्ठ रसायन विज्ञान विशेषज्ञ डॉ हर्ष भारद्वाज जी, टांटिया विश्विद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ डॉ सतदेव रोकना जी,
श्री सुरेन्द्र जी अटवाल (प्रदेशाध्यक्ष, नर्सिंग संघ)
श्री शीशराम जी गुर्जर (भूतपूर्व भारतीय सेना अधिकारी एवं डायरेक्टर, वॉरियर सोल्जर एकेडमी, लालगढ़)
सूरज सोलंकी व प्रेम कटारिया (यंग प्रोफेशनल, सीआईएएच बीकानेर)
श्री लखविन्द्र सर (वरिष्ठ कृषि विज्ञान व्याख्याता)
श्री गोपाल वर्मा जी उपस्थित रहे !
सोलट्री इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं डायरेक्टर श्री अमृतपाल सिंह एवं मानसरोवर वेलफेयर फाउंडेशन श्री मानसिंह सुथार जी ने कार्यक्रम के अंत में पधारे हुए सभी मेहमानों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को सही मार्गदर्शन मिलता है। उर्मिला वर्मा मैम द्वारा कार्यक्रम का समयोजन किया! इस दौरान जीव विज्ञान विशेषज्ञ राजेश सर, जशनदीप मैम, कृषि विज्ञान विशेषज्ञ राजेश शर्मा सर, जसप्रीत सर , अभिषेक सर , राजेश शर्मा सर, हरजिंदर पाल सर तथा समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम इतिहासिक अभूतपूर्व रूप से सफल रहा।

1
0 views

Comment