logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत स्काउट एंड गाइड का प्रतिनिधि मंडल उप विकास आयुक्त का किया अभिनंदन


आज दिनांक 18 मार्च 2026 दिन बुधवार को पूर्वाहन 11:30 बजे भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में पहुंचकर उप विकास आयुक्त ( भारतीय प्रशासनिक सेवा ) नरेंद्र पासवान से मिलकर उनका पारंपरिक रूप से स्काउट एंड गाइड के वर्ल्ड ब्रदरहुड स्कार्फ पहना कर एवं कैप प्रदान कर गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया और भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन में उपसभापति के पद स्वीकार करने हेतु निवेदन किया जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान किया। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत स्काउट एंड गाइड के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा निरंतर जिला स्तर पर , राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय अस्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिला की उपलब्धियां से अवगत कराया । इसके साथ ही जिला मुख्यालय में स्काउट गाइड के बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों और शिविरों के दौरान होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया एवं एक स्मार - पत्र समर्पित किया। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के बातों को विकास आयुक्त ने ध्यानपूर्वक सुना एवं अपने मातहत समस्याओं के निदान हेतु आश्वासन दिया । उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी किया एवं अपनी शुभकामना दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला पूर्वी सिंहभूम कब्स विंग के आयुक्त श्याम कुमार शर्मा , जिला इकाई के सहायक सचिव ललन यादव और जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार शामिल हुए।

1
157 views

Comment