logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा मांगेंगे बेलगाम, भ्रष्टाचार चर. सीमी परह

हरियाणा, हांसी के जवाहर नगर में करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम: पुलिस ने गिराई 'रेडीमेड' दीवार! 3 नामजद सहित 28 लोगों पर FIR — रात के अंधेरे में कब्जा करने पहुंचे थे मय्यड़ के युवक।
​"कानून का राज— अवैध कब्जे की नीयत रखने वालों पर हांसी पुलिस का कड़ा प्रहार।"
हांसी के पॉश इलाके जवाहर नगर में एक बेशकीमती प्लॉट पर कब्जा करने की फिल्मी साजिश को हांसी पुलिस ने विफल कर दिया है। कोर्ट के निर्देशों और पुलिस की चेतावनी को दरकिनार कर रात के अंधेरे में रेडीमेड दीवार खड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कस गया है।​पूरे मामले की मुख्य कड़ी साजिश में मिलीभगत का भी शक हघ। शिकायतकर्ता विजय बंसल के अनुसार, मय्यड़ निवासी अजय व उसके साथियों ने 15 मार्च को प्लॉट की पुरानी दीवार तोड़ दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर विवाद को कोर्ट में सुलझाने की सलाह दी थी। ​रात का फायदा उठाकर पुलिस चौकू के सामने कब्जे का खेल हुआ। पुलिस की हिदायत के बावजूद, आरोपी उसी रात 11 बजे जेसीबी और ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और पुरानी दीवार गिराकर रातों-रात सीमेंट की रेडीमेड दीवार खड़ी कर दी।
पुलिस का एक्शन करते हुए सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और प्लॉट को पुनः कब्जा मुक्त करवाकर FIR दर्ज की डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि अजय, सोनू और मोनू सहित 25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
​प्रशासन की चेतावनी। हांसी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या भू-माफियाओं की सक्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वालों को जेल की हवा खानी होगी।

0
0 views

Comment