विद्युत विभाग द्वारा की गई कुर्की की कार्यवाही मोटरसाइकिल की कुर्क
सिंग्रामपुर // दमोह अधीक्षण अभियंता अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता एम एल साहू के निर्देशन में वितरण केंद्र जबेरा के प्रभारी महेश कुमार महतो के द्वारा राजस्व वसूली के दौरान ग्राम गेहलपुरा में रामदयाल /भगत वर्मन बकाया राशि 10250 , ग्राम सुनकड मे नंद लाल/ कोदू यादव बकाया राशि 11245 ,ग्राम सुनवराह मे कोदू / जुगराज चमार बकाया राशि 9830, ग्राम सागोडी कला में लाडली बाई /जवाहर धनगर बकाया राशि 14044 , सलैया बड़ी में रामकिशन/रामदास अग्रवाल बकाया राशि 10050, मिलन सिंह / अनारी सिंह बकाया राशि 8940 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही करते हुए एक एक मोटर साइकिल जप्त की गई ।
विभाग ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह अभियान तेज कर दिया है। गली-गली और गांव-गांव में अनाउंसमेंट के माध्यम से उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार महतो ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल जमा करें। उन्होंने कहा कि बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। साथ ही उपभोक्ताओं का दायित्व है कि वे समय पर भुगतान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
राजस्व वसूली में कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार महतो ,आशिक खान ,द्वारका पटेल , दशरथ पटेल, गोविंद पटेल ,रवि पटेल , सचिन रैकवार , कौशलेंद्र सिंह (हल्के) , समीर खान नारायण रजक की मुख्य भूमिका रही ।