*अंगीभूत कॉलेजों के नामित नोडल पदाधिकारियों के समर्थ प्रशिक्षण का कुलपति ने किया शुभारंभ*
*अंगीभूत कॉलेजों के नामित नोडल पदाधिकारियों के समर्थ प्रशिक्षण का कुलपति ने किया शुभारंभ*
*समर्थ पोर्टल के सफल क्रियान्वयन में मिथिला विश्वविद्यालय बिहार को नेतृत्व प्रदान करेगा- कुलपति*
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा बिहार प्रान्त में समर्थ पोर्टल को सफलता पूर्वक संचालन करने वाला अग्रणी विश्वविद्यालय है। समर्थ पोर्टल के सफल क्रियान्वयन में मिथिला विश्वविद्यालय बिहार को नेतृत्व प्रदान करेगा। इस शुरुआत को बहुत ही सीरियसली लेना होगा। नामित पदाधिकारी प्रशिक्षण के बाद अपने कॉलेज में तीन शिक्षकों एवं दो कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित करेंगे, ताकि कॉलेज का काम प्रभावित न हो सके। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने आइक्यूएसी द्वारा आयोजित चारों जिलों- दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर एवं मधुबनी के अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों द्वारा समर्थ पोर्टल के सफल क्रियान्वयन हेतु नामित नोडल पदाधिकारियों के आइक्यूएसी मीटिंग हॉल में 'समर्थ-प्रशिक्षण' का शुभारंभ करते हुए कही। कुलपति ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के चारों जिलों के लिए मुख्यालय से एक-एक नोडल ऑफिसर कॉलेजों के समर्थ-कार्य के संचालन की निगरानी करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से चर्चा की। भविष्य में विश्वविद्यालय का कार्य परीक्षा आयोजित करने तथा आवश्यक निर्देश आदि प्रदान करने तक ही सीमित हो जाएगा। कुलपति का स्वागत डॉ मो ज्या हैदर ने बुके से किया।
स्वागत संबोधन में आइक्यूएसी निदेशक डॉ मो ज्या हैदर ने कहा कि समर्थ प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें सभी नोडल पदाधिकारी अपने लैपटॉप के साथ शामिल हुए। प्रथम सत्र में दरभंगा एवं बेगूसराय तथा द्वितीय सत्र में समस्तीपुर एवं मधुबनी के नोडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। समर्थ प्रशिक्षक के रूप में विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डॉ मो ज्या हैदर एवं एसोसिएट नोडल ऑफिसर्स- डॉ दिवाकर झा, डॉ मसरूर आलम तथा डॉ पी भंजन के नाम शामिल हैं। प्रशिक्षण में समर्थ लीव मॉड्यूल तथा बेसिक माड्यूल की विस्तार से चर्चा की गई। तकनीकी सहायता इ गणेश पासवान तथा इ विपुल कुमार ने प्रदान किया।