logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तमनार पुलिस ने किया मिलूपारा अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े से मिला अहम सुराग, आरोपी तक पहुंची

तमनार पुलिस ने किया मिलूपारा अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा
मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े से मिला अहम सुराग, आरोपी तक पहुंची पुलिस
आरोपी हर बार झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को करता रहा गुमराह, वैज्ञानिक जांच में टूटा और कबूला जुर्म
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर प्रोफेशनल इंवेस्टिगेशन से इस गंभीर घटना का पर्दाफाश किया गया, पूरी टीम को दिया जावेगा ईनाम
18 मार्च, रायगढ़ । तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा सिदारपारा नहर पार में चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित और सूक्ष्म विवेचना करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी।
➡️ क्या है घटना — ग्राम मिलूपारा में चौकीदार लखन उर्फ धरभईया चौधरी की हुई थी हत्या-
घटना 9 मार्च 2026 की रात की है, पुलिस को सूचना 10 मार्च की सुबह बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी (46 वर्ष) का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। सूचना पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक का साथी अजहर अली ( उम्र 63 वर्ष) ने बताया कि मृतक उसका साथी लखन उर्फ धरभईया चौधरी पिता बतासू उम्र 46 वर्ष सा. नूतन कालोनी थाना कोतवाली जिला माल्दा टाउन पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम खम्हरिया किराया मकान में रहने वाला है । मृतक का शव खेत के मेड में पडा हुआ मिला जिसके मुंह, नाक, चेहरे गले एवं शरीर के अन्य हिस्सो में चोंट होने से मौके हत्या का अपराध कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया । मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका पर तत्काल अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहि

1
142 views

Comment