अरुण चौहान बने धनबाद के नए डिप्टी मेयर,काउंटिंग में 50 पार्षदों का मिला समर्थन, बड़ी जीत दर्ज
संजीव सिंह ने दी बधाई, साथ मिलकर विकास का भरोसा,शपथ लेकर डिप्टी मेयर ने शहर के विकास का लिया संकल्प
धनबाद नगर निगम में मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी तस्वीर साफ हो गई है। अरुण कुमार चौहान ने उप मेयर पद पर जीत दर्ज करते हुए शपथ ग्रहण किया।
धनबाद समाहरणालय में डिप्टी मेयर पद के लिए हुई काउंटिंग में अरुण चौहान को 50 पार्षदों का समर्थन मिला, जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।
जीत के बाद अरुण कुमार चौहान ने डिप्टी मेयर पद की शपथ ली और शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम के साथ मिलकर धनबाद के विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस दौरान मेयर संजीव सिंह ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए नए डिप्टी मेयर को बधाई दी और कहा कि निगम की टीम मिलकर शहर के विकास को नई दिशा देगी।
शपथ ग्रहण के मौके पर कई पार्षद, अधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।