logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोगामेड़ी में मासूम अभिषेक को न्याय दिलवाने के लिए चला रहा अनिश्चितकालीन धरना लगाकर 22 वें दिन भी जारी रहा

गोगामेड़ी(विनोद खन्ना)गोगामेड़ी मासूम अभिषेक को न्याय दिलवाने के लिए चल रहा है अनिश्चित कालीन धरना लगातार 22 वें दिन भी जारी रहा।
11 वर्षीय मासूम अभिषेक की हत्या को एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है परंतु अभी तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। जो कि राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी का जीता जागता उदाहरण है। ऐसे जघन्य अपराध के घटित हो जाने के एक महीने बाद भी दोषियों का आजाद घूमना सभ्य समाज में भय और आतंक पैदा कर रहा है। अभिषेक को न्याय दिलाने के लिए इलाके की जनता ने लगातार भरपूर सहयोग किया है। हर रोज सैकड़ों लोग धरने पर पहुंच रहे हैं।
आज धरने पर नेठराना, गोगामेड़ी, परलिका, नथवानिया, बाय, रामगढ़, करणपुरा, खचवाना, उज्जलवास, मुंसरी, जिगासरी बड़ी, ढाणी बेरवाल, सिरसा, सरदारगढ़िया, भरवाना, नोहर, समेत आने गांव से सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई,

0
0 views

Comment