खन्ना बने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव
खन्ना बने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव
गोगामेड़ी। अखिल भारतीय धाणका आदिवासी समाज (रजि.) की युवा मोर्चा विंग को मजबूत करते हुए नवनियुक्त युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार बागड़ी ने गोगामेड़ी के पत्रकार विनोद खन्ना धाणका को राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया।
यह नियुक्ति शिव प्लास्टिक उद्योग, सादुलपुर (चूरू) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार लुगरिया, रामकुमार डाबला,प्रमोद कुमार,राधेश्याम लुगरिया आदि की मौजूदगी में की गई।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने विनोद खन्ना को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।