logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागड़ी की नियुक्ति पर शिव प्लास्टिक उद्योग में माल्यार्पण मिठाई खिलाकर किया स्वागत

बागड़ी की नियुक्ति पर शिव प्लास्टिक उद्योग में माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर किया स्वागत

सादुलपुर।(विनोद खन्ना)अखिल भारतीय धाणका आदिवासी समाज (रजि.) की युवा विंग में नई जिम्मेदारी मिलने पर सादुलपुर स्थित शिव प्लास्टिक उद्योग में विनोद कुमार बागड़ी का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के वेंकट भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय धाणका आदिवासी समाज (रजि.) ने युवा विंग का विस्तार करते हुए सादुलपुर राजगढ़ के हरपालू गांव निवासी विनोद कुमार बागड़ी को युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल निर्वाण एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार लुगरिया की देखरेख में की गई।

इस खुशी में सोमवार को शिव प्लास्टिक उद्योग, सादुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में लड्डू बांटकर और माल्यार्पण कर बागड़ी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार लुगरिया, विनोद खन्ना गोगामेड़ी, रामकुमार डाबला, प्रमोद कुमार, राधेश्याम लुगरिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1
327 views

Comment