सांसद पाल ने केन्द्रीय उद्योग मंत्री से मुलाकात कर सिद्धार्थनगर जिले एवं पूर्वांचल क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर किया चर्चा
सांसद पाल ने केन्द्रीय उद्योग मंत्री से मुलाकात कर सिद्धार्थनगर जिले एवं पूर्वांचल क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर किया चर्चा
सिद्धार्थनगर।
लोकसभा संसद के बजट सत्र के दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने केन्द्रीय उद्योग मंत्री एच0डी0 कुमारस्वामी से नई दिल्ली में मुलाकात कर सिद्धार्थनगर जिले एवं पूर्वांचल क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।0इस अवसर पर श्री पाल ने PM E-DRIVE (PM Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement) योजना के अन्तर्गत ई-बसों की खरीद और सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में सिद्धार्थनगर को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षी जिला होने के कारण सिद्धार्थनगर में इस योजना के माध्यम से सतत परिवहन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा गोरखपुर और लखनऊ को जोड़ने वाले मार्गों पर ई-बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही नौगढ़ और शोहरतगढ़ क्षेत्रों सहित NH-730 एवं जिला मार्गों पर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना से ई-रिक्शा, ई-ऑटो और अन्तिम छोर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। श्री पाल ने कहा कि इस पहल से न केवल योजना का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि रोजगार सृजन, कृषि लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने इस विषय पर माननीय मंत्री से सकारात्मक विचार करने का अनुरोध किया। इस दौरान कई वरिष्ठ नेतागण व अधिकारी उपस्थित रहें।