युवा मोर्चा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
युवा मोर्चा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
नोहर, मंगलवार।
अखिल भारतीय धाणका आदिवासी समाज (रजि.) की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए गांव बरवाली (तहसील नोहर) के रणवीर सिंह को पुनः कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश होटला की अनुशंसा व आदेश से उन्हें तहसील अध्यक्ष नोहर नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरवाली निवासी विनोद कुमार निनाणिया को युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष नोहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश होटला की अनुशंसा पर रणवीर सिंह को तहसील अध्यक्ष नोहर एवं विनोद कुमार निनाणिया को युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष नोहर नियुक्त किए जाने पर समाज में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विनोद खन्ना, रणवीर सिंह, संतलाल निनाणिया, विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।